पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को संस्कारों की शिक्षा देना माता पिता की जिम्मेदारी

बच्चों को संस्कारों की शिक्षा देना माता पिता की जिम्मेदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| मनुष्य जीवन संस्कारों से ही महान बनता है। माता-पिता को अपने बच्चों को बाल्यावस्था से ही संस्कार का पाठ पढ़ाना चाहिए। यह बात ग्राम हेटीखापा में चल रही श्रीमद भागवत कथा में पंडित प्रवीण गजानन जोशी ने कही। पंडित जोशी ने भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा भागवत के श्रवण के साथ अनुकरण भी करना चाहिए। कथा सुनने मात्र से मोक्ष प्राप्त होता है। मोक्ष की प्राप्ति का अर्थ मृत्यु होना नहीं बल्कि आत्म ज्ञान की अनुभूति होना है। कथावाचक ने सेवा का महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि दूसरे के दुख को दूर करने वाले के दुख भगवान स्वयं दूर करते हैं। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...