सादड़ी.घटनास्थल का मौका मुआयना करते पुलिसकर्मी।
आज होगा पोस्टमार्टम, घटनास्थल पर मिली शराब की बोतल, अत्यधिक शराब के सेवन से मौत होने का अंदेशा
भास्कर न्यूज | सादड़ी
बारली सादड़ी शराब ठेके के पिछवाड़े शनिवार की देर शाम एक वृद्ध का शव मिला है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के परिजनों की शिनाख्त के बाद वृद्ध का शव मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह होगा। घटनास्थल पर शव के पास शराब की बोतल मिलने से अत्यधिक शराब सेवन से वृद्ध की मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। मुंडारा निवासी वृद्ध नेमाराम पुत्र डूंगाराम मेघवाल दो दिन पूर्व घर से अपनी बेटी से मिलने का जाने का कहकर निकला, जो शनिवार शाम तक घर नहीं पहुंचा। हैड कांस्टेबल चंद्रवीरसिंह सोलकी ने बताया कि सुकडी नदी किनारे शराब ठेके के पिछवाड़े शनिवार की शाम अज्ञात वृद्ध का शव पड़े होने की सूचना मिली। जिसकी शिनाख्त मुंडारा निवासी वृद्ध नेमाराम पुत्र डूंगाराम मेघवाल के रूप में उसके दामाद ने की।