भर्तृहरि जन चेतना यात्रा का किया स्वागत
मुंडावर. मंगलवार को मुंडावर कस्बे में भर्तृहरि रथयात्रा का स्वागत करते ग्रामीण।
मुंडावर | भर्तृहरि रथयात्रा मंगलवार को मुंडावर कस्बे में पहुंचने पर व्यापार मंडल के सदस्यों व ग्रामीणों ने स्वागत किया। आदर्श शिक्षा समिति मुंडावर के ब्लाक अध्यक्ष चेलाराम रोघा ने बताया कि भर्तृहरि रथयात्रा के कस्बे में पहुंचने पर व्यापार मंडल के सदस्यों व ग्रामीणों ने रथयात्रा के सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीचंद आहूजा, कुंदनलाल मानवानी , उजेंद्र जांगिड़, सुरेश कौशिक, पूर्व सरपंच जगदीश सैनी, सरपंच रामपाल आदि उपस्थित थे।
सोड़ावास : भर्तृहरि जन चेतना यात्रा मंगलवार को चिरूनी गांव बस स्टैंड बाबा मनीराम आश्रम पर पहुंची और दोपहर का भोजन एवं विश्राम किया। जन चेतना यात्रा के प्रमुख सूबेदास महाराज ने बताया कि इसका उद्देश्य धर्म प्रचार करना है। यह चेतना यात्रा भर्तृहरि धाम से 27 मार्च को रवाना हुई थी जो 385 गांव में होकर 7 मई को मऊ खेड़ा (दौसा) में आखिरी यात्रा का दौरा होगा। मनीराम आश्रम पर विश्व हिन्दू परिषद धर्म-प्रसार द्वारा संचालित यात्रा के संदर्भ में ग्रामीणों को यात्रा प्रमुख सूबेदास महाराज ने विस्तार से बाबा भर्तृहरि के बारे में बताया। इस मौके पर जिला संयोजक विश्व हिन्दू परिषद युवा शक्ति वीरेंद्र शर्मा, मुंडावर के संयोजक अरुण मेहता, पवन, अमित, निहाल यादव पूर्व उपसरपंच, मेहर चंद पंच, सुरेश तिवाड़ी व मनीराम आश्रम के संत शरण दास महाराज ने कार्यक्रम का संचालन किया। मंगलवार रात्रि को सोड़ावास कस्बे में अजरका रोड माता शेरवाली मंदिर पर विश्राम होगा। यात्रा के साथ पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। यात्रा के दौरान मुंडावर थाना प्रभारी वीरसिंह गुर्जर भी मौजूद थे।