पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैन महाराज की जयंती पर 90 प्रतिभाओं का किया सम्मान

सैन महाराज की जयंती पर 90 प्रतिभाओं का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़. सैन महाराज की जयंती पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

भास्कर न्यूज | बहरोड़

श्री सैन महाराज जयंती महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह शुक्रवार को सेसाड़ा माता मंदिर पर आयोजित हुआ। इससे पहले प्राचीन सीताराम जी मंदिर से कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई। समाज के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। समारोह में मुख्य अतिथि श्रम एवं नियोजन मंत्री डा. जसवंत यादव के पुत्र मोहित यादव व एडवोकेट संतोष देवी रही। अतिथियों ने कहा कि सामाजिक व सेवाभावी कार्यों को बढ़ावा देने के साथ बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष प्रयास किए जाएं। विशिष्ट अतिथि समाज के छोटे लाल वर्मा, पंकज सैन, रामविलास सैन, राधेश्याम सैन ने समाज लोगों को संगठित रहकर बेटियों को पढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान समाज के शिक्षा व सामाजिक सेवाभावी कार्यों में अग्रणी रहे 90 प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व दीवार घड़ी देकर सम्मान किया। कार्यक्रम से पहले भगवान श्री सैन महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा प्रमुख सड़क से निकाली। इस दौरान समाज के समाज अध्यक्ष सुनिल कुमार, अभयसिंह, सुभाष चंद, राजेश कुमार, राधेश्याम सैन, अशोक कुमार, रामसिंह, रविन्द्र कुमार, रतिराम, वन कुमार, नत्थूराम सैन, कमलेश सैन, छुट्टन लाल, उदयभान, श्यामलाल, दी क कुमार, सोमदत्त, रामानंद, सुवालाल, राजेश कुमार, लालाराम, सिमरन देवी, शशीबाला, सुनीता देवी, अरुणा देवी, शकुंतला देवी, ममता देवी, कृष्णा देवी, शीला देवी, विमला देवी, पूजा देवी सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुंडावर : सैन जयंती के अवसर पर सैन समाज ने बस स्टैंड पर लोगों को शरबत पिलाया। इस अवसर पर मुकेश सैन, टीनू आनंद, रूपचंद सैन आदि उपस्थित थे।

सोड़ावास : कस्बे के अजरका रोड पर सैन महाराज की जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक राजू सैन मुंडवारिया व शीला सैन पहाड़ी ने की। कार्यक्रम में सैन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद का वितरित किया गया। इस मौके पर लीलाराम सैन, अमित सैन, रोहित, कबूल सैन, लालचंद, भूपसिंह, अनिल, सत्यनारायण, नरेश, गोरीशंकर, विजय, सूबेसिंह, गुगन, रामसिंह प्रधान सैन समाज, विनोद छापुर, दयाराम नाई, दिनेश ठेकेदार अनिल सैन शामदा, राजेन्द्र आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...