पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला कलेक्टर ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंडावर. निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते जिला कलेक्टर राजन विशाल।

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुंडावर| जिला कलेक्टर राजन विशाल ने शुक्रवार देर शाम पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जिला कलेक्टर एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे जहां पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसी दौरान कलेक्टर ने शनिवार को अंबेडकर जयंती मनाए जाने को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अधिकारी वीरसिंह गुर्जर व एसडीएम महेशचंद मान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया एवं तहसील के कार्यों की समीक्षा करते हुए तहसीलदार पंकज बडगुजर को कार्य शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष समस्याएं रखी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने को कहा। इस अवसर पर सरपंच सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सरपंच सतपाल, सरपंच जगवीर चौधरी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...