सत्याग्रह से स्वच्छताग्रही कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे सदस्य
माजरीकलां. चंपारण से लौटे अलवर जिले की टीम के सदस्य।
माजरीकलां| चलो चंपारण सत्याग्रह से स्वच्छताग्रही कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में अलवर जिले के स्वच्छताग्रही टीम के सदस्यों का शुक्रवार को अपने-अपने ब्लाक में पहुंचने पर स्वागत किया गया। समूह प्रभारी सत्यवीर चौधरी मुंडावर और गबरूदीन रामगढ़ ने बताया कि चंपारण बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 अप्रैल को सत्याग्रह की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चलो चंपारण सत्याग्रह से स्वच्छताग्रही कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्वच्छता मिशन जिला परिषद अलवर से गए जिले के 20 स्वच्छाग्रहियों द्वारा समस्तीपुर जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक खुले में शौच नहीं करने तथा शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद 10 अप्रैल को सत्याग्रह की शताब्दी वर्ष पर सत्याग्रह से स्वच्छताग्रही कार्यक्रम में भाग लेकर अलवर पहुंचने पर शुक्रवार को स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लाकों के स्वच्छाग्रहियों ने भाग लिया। टीम में दुलीचंद, सिराजुद्दीन, जावेद, जगदीश प्रसाद, सुनिल शर्मा, महेश शर्मा, जगमोहन, सुनिल दत्त शर्मा, नरेश कुमार, सुरेश मीणा, बाबूलाल, राहुल शर्मा, सुरेश शर्मा, नरेश, पप्पूराम, मुकेश, मन्ना राम और कपूर ने भाग लिया।