विप्र समाज की बैठक में परशुराम जयंती कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
सोडावास | कस्बे के मुंडावर मार्ग पर विप्र समाज कार्यालय में सोमवार को परशुराम जयंती को लेकर विप्र समाज सोडावास क्षेत्र के लोगों की बैठक समाज के प्रवक्ता धीरज शर्मा गुरुजी की अध्यक्षता में हुई। इसमें परशुराम जयंती कार्यक्रम को लेकर सचिव पंडित सूबेसिंह व जेपी शर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के तहत भगवान परशुराम की सुबह 9.15 बजे पूजा-अर्चना पंडित राकेश शास्त्री द्वारा कराई जाएगी। समाज के प्रशांत शर्मा दीप प्रज्जवलित करेंगे। इसके बाद 10.15 पर कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रमों को लेकर अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर अनिल जोशी एडवोकेट, नरेश कानोडिया, लीलू तिवाड़ी, मनोज छापुर, पंडित हनुमान प्रसाद भूतपूर्व सरपंच, भागीरथ प्रसाद कानोडिया समाज के अन्य लोग मौजूद थे।