- Hindi News
- National
- ग्राम करनीकोट के ग्रामीणोंं ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने को लेकर सौंपा ज्ञापन
ग्राम करनीकोट के ग्रामीणोंं ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुंडावर | मुंडावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम करनीकोट में आयोजित कैंप के दौरान ग्रामीणो ने उपखंड अधिकारी महेश चंद मान को विद्युत आपूर्ति बाधित होने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत की अघोषित कटौती को लेकर ग्रामीण परेशान है साथ विद्युत सप्लाई बाधित होने से पेयजल सप्लाई भी बाधित रहती है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत सप्लाई सुचारु कराने की मांग की है। इधर उपखंड अधिकारी महेश चंद मान ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ही उक्त समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गोपाल स्वामी, भीमराज यादव, सोनू शर्मा, जतिन तिवाड़ी आदि मौजूद थे।