सैनिक सम्मान समारोह मनाने पर चर्चा
सोड़ावास | ‘वीरांगनाओं का हो सम्मान, शहीदों का बढ़े मान, क्योंकि फौजी है इस देश की शान’ संकल्प के साथ मंगलवार को कांग्रेस नेता कपिल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में रॉयल चैंबर सोडावास में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष मेजर सूरज भान यादव के द्वारा की गई। कांग्रेसी नेता के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किए जा रहे “सैनिक सम्मान समारोह” की रूपरेखा भूतपूर्व सैनिकों के साथ तैयार की गई। सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता कपिल सिंह यादव ने बताया न केवल देश के लिए कुर्बानी देने वाले अपितु देश की सुरक्षा के लिए दिन रात प्रहरी बनकर खड़े रहने वाले सैनिकों का भी सम्मान होना चाहिए साथ ही जिन्होंने कुर्बानी दी उनकी वीरांगना का भी सम्मान होना चाहिए। भूतपूर्व सैनिकों ने इस कार्यक्रम को सैनिक एवं उनके परिवारों का उत्साह बढ़ाने वाला बताया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने का वादा किया। इस मौके पर सूबेदार रघुवीर सिंह यादव पदमाड़ा, कप्तान बाबू लाल यादव राजवाड़ा, कैप्टन यादराम यादव सियाखोह, हवलदार तोताराम मुंडावर, कैप्टन हजारी लाल जागीवाड़ा, कैप्टन किशन लाल अहीर भगोला, कैप्टन प्रकाश चंद मैनपुर, हवलदार मातादीन सबलगढ़, एडवोकेट जगन्नाथ आदि मौजूद थे। सभी भूतपूर्व सैनिकों ने कपिल सिंह यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट के इस कदम को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सराहना की।
सैनिक सम्मान समारोह को लेकर चर्चा करते भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष।