पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोशाला के रास्ते पर अतिक्रमण, ज्ञापन सौंपा

गोशाला के रास्ते पर अतिक्रमण, ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कायसा | क्षेत्र के रैवाना गांव के अटल सेवा केंद्र पर मंगलवार को उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बुनकर एवं नीमराणा तहसीलदार कविता गोदारा के नेतृत्व में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग सहित 14 सहयोगी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर समाधान किया। अभियान के दौरान राजस्व विभाग संबंधित न्यायालय में लंबित राजस्व मुकदमों की लोक अदालत में सुनवाई कर समझाइश एवं समझौते के आधार पर लंबित मुकदमों का निस्तारण किया। साथ में भूमि प्रकरण मामले में तलवाना गांव के श्री श्याम गोशाला के रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इधर ग्रामीणों ने 10 दिन पहले आए चक्रवाती तूफान के कारण टूटी हुई बिजली की लाइन एवं जमीन पर गिरे ट्रांसफॉर्मरों को ठीक कर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की। कार्यक्रम में सरपंच अनिल यादव, कानूनगो देशराज यादव, अशोक यादव, जगदीश पंच, प्रकाश, मोहित, रघुराज, सावंत सिंह आदि मौजूद थे।

बर्डोद : ग्राम पंचायत बर्डोद के मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में उज्जवला योजना के तहत पात्र 18 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। बाद में राजस्व विभाग ने 50 जमाबंदी, 136 दुरुस्ती दावों, 38 नकल व अन्य 120 कार्यों का निपटारा किया। इस दौरान एसडीएम विकास राजपुरोहित, विकास अधिकारी सुभाष चन्द यादव, बर्डोद सरपंच सुनील भारद्वाज, श्योराम सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

कासया. जनसुनवाई के दौरान मौजूद उपखंड अधिकारी एवं ग्रामीण।

न्याय आपके द्वार शिविर का होगा आयोजन आज

सोडावास | सोडावास कस्बे की राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन होगा। मुंडावर विकास अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि सोडावास सरपंच ने जगह के अभाव बताकर शिविर निरस्त करने का निर्णय लिया था। जो पंचायती राज नियम अनुसार गलत था। शिविर यथावत 16 मई को ही होगा। विकास अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने स्थिति का जायजा लेकर सभी कर्मचारियों को अपने-अपने काम करने के लिए निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...