यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले कार्यकर्ता
मुंडावर | यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश गुर्जर के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाकर यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव से भेंट की। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिला महासचिव जवाहर जांगिड़, हीरालाल शास्त्री, विक्रम गुर्जर, राहुल गुर्जर, मुकेश जांगिड़, राजेश पटेल आदि मौजूद थे।