नारायणपुर। कस्बा स्थित सियारामदास मंदिर में 20 मई को वीर तेजाजी सेवा समिति (ब्लॉक स्तर) की बैठक आयोजित की जाएगी। समिति संयोजक डॉ. भीमसिंह जाट ने बताया कि बैठक रविवार सुबह पौने दस बजे होगी जिसमें गांव मुंडावरा, बामनवास कांकड, नारायणपुर, विजयपुरा, बसई जोगियान आदि ग्राम पंचायत के जाट समाज के लोग सम्मिलित होंगे। इसके लिए समाज के लोगों को पीले चावल बांटे गए। बैठक के दौरान जाट समाज के पिछड़े परिवारों के उत्थान व समाज में फैली कुरीतियों व समाज के विकास आदि पर विचार-विमर्श किया जाएगा।