पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक का ऋण नहीं चुकाने पर कृषि भूमि की नीलामी की गई

बैंक का ऋण नहीं चुकाने पर कृषि भूमि की नीलामी की गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंडावर| उपखंड क्षेत्र के ग्राम रैणागिरी निवासी दो भाईयों द्वारा बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक मुंडावर का ऋण नहीं चुकाने पर उपखंड अधिकारी मुंडावर के आदेशानुसार तहसील कार्यालय में कृषि भूमि की नीलामी की गई। शाखा प्रबंधक वीके मित्तल ने बताया कि ग्राम रैणागिरी निवासी राजू जाट व चंदगी जाट पुत्रान मूघर जाट ने अपनी सवा चार बीघा भूमि पर बैंक से ऋण लिया था जो नहीं चुकाने पर बैंक द्वारा कई नोटिस दिए गए। उसके बाद उपखंड अधिकारी मुंडावर के आदेशानुसार बैंक प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालय में दोनों भाईयों की कृषि भूमि की नीलामी की गई। नीलामी में अंतिम बोली पोहप सिंह निवासी राजवाड़ा ने 9 लाख 50 हजार रुपए की बोली लगाई गई। इस अवसर पर मोहनलाल कानूनगो, टीआरए गुगनराम, शाखा प्रबंधक वीके मित्तल, हरभजन सिंह, जले सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...