मुंडावर| गांव गुसाइयों की ढाणी में कांग्रेस नेता बलबीर छिल्लर द्वारा निर्मित कराए गए बाबा धूमपुरी महाराज की मूर्ति एवं मंदिर का उद्घाटन सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि भंवर जितेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि टीकाराम जूली, कर्ण सिंह चाैधरी, बलबीर छिल्लर, ललित यादव, रोहिताश चौधरी, राजेन्द्र यादव का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं कार्यक्रम में छम्मा तिवाड़ी, हरिमिर्च आदि गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष गंगाराम पटेल,प्रेम छिल्लर, अजीत सिंह, पूर्व सरपंच जयराम सहित अनेक श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित थे।