मुंडावर | भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण के गौरवमयी 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुंडावर पंचायत समिति के सभागार में शनिवार को सुबह 10 बजे शौर्य शक्ति युवा सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मंजीत चौधरी, सुरेश यादव, पं. जले सिंह, विधानसभा प्रभारी सतीश यादव व जिला उपाध्यक्ष उम्मेद भाया होंगे।