पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बोरिंग लगवाने की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणपुर| अंतरराज्यीय जल समस्या निराकरण समीक्षा सेल समिति के अध्यक्ष डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने शुक्रवार को कस्बा स्थित ग्राम पंचायत में जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें पानी की किल्लत के बारे में बताया। इस पर डॉ. शर्मा ने इसके समाधान के लिए दो बोरिंग शीघ्र कराने की घोषणा की। इस दौरान बागा वाला सरपंच वाली ढाणी के ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता लेकर डॉ. शर्मा का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान डॉ. शर्मा ने ढाणी के ग्रामीणों के लिए 700 मीटर पाइप लाइन स्वीकृत कराने की घोषणा की। भाजपा कार्यकर्ता अर्जुनलाल यादव ने बताया कि डॉ. शर्मा द्वारा 23 मई को बीएड कॉलेज से कूल कुंड तक रमाकान्त बाईपास का शिलान्यास करेंगे तथा 26 मई को गढ़ी से आड़ी गैली व मुंडावरा से ठण्डु की ढाणी तक डामरीकरण सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। इस मौके पर गढ़ी सरपंच धीरज सैनी, विजयपुरा सरपंच मोहन लाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष फूलचंद यादव, सुबेसिंह सोलंकी, पूर्व सरपंच शिम्भुदयाल सैनी, मुरारी लाल तिवाड़ी, रामकिशन बाज्या, महावीर चौधरी, राजू सैनी, हनुमान पापट्यान, रमेश बलाई, बिहारी बलाई सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...