मुंडावर| मुंडावर पंचायत समिति परिसर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण के गौरवमयी 20 वर्ष पूर्ण होने को लेकर शनिवार को प्रातः 10 बजे शौर्य शक्ति युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता मंजीत चौधरी, एडवोकेट सुरेश यादव, विधानसभा प्रभारी सतीश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उम्मेद भाया, पंडित जले सिंह होंगे। यह जानकारी संयोजक नीरज पंडित ने दी।