गंगापुर में कमिश्नर के लिए Rs.5 हजार रिश्वत लेते परिषद का बाबू गिरफ्तार
गंगापुर सिटी | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को यहां नगर परिषद में बाबू राहुल कौशल को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। यह राशि वर्क ऑर्डर जारी करने के एवज में कमिश्नर जितेंद्र शर्मा से ली गई थी। दोनों से पूछताछ जारी है। एसीबी की इस कार्रवाई से नगर परिषद में हड़कंप मच गया। कर्मचारी से लेकर अफसर भी इस कार्रवाई से भयभीत दिखाई दिए। एसीबी के मुताबिक परिषद के ठेकेदार अमजद खान ने आयुक्त व बाबू राहुल कौशल की शिकायत की थी। ठेकेदार अमजद खान ने दशहरा मैदान की मरम्मत का ठेका लिया था। इसके लिए वह अमानत राशि 24 हजार रुपए व सिक्योरिटी रकम 65 हजार जमा करा चुका था। इसके बाद भी उसे वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया। यह आदेश जारी करने के लिए कमिश्नर ने दो प्रतिशत 16 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद मामला दस हजार रुपए में तय हुआ। 5 हजार पहले दे चुका था।
अारोपी लिपिक राहुल कौशल।
बूंदी में सर्वेयर और उसका साथी हिरासत में
लहसुन पास करने के बदले ली रकम, Rs.26,500 बरामद
बूंदी | शहर की पुरानी मंडी में चल रहे जिले के एकमात्र लहसुन खरीद केंद्र पर लाए गए लहसुन को पास करने के बदले सर्वेयर द्वारा रुपए मांगने पर पुलिस ने सर्वेयर और उसके साथी को हिरासत में लिया है। किसानों ने शिकायत की थी कि उनका लहसुन खरीद के लिए पास करने के बदले नेफेड की ओर से खरीद केंद्र पर लगाया गया सर्वेयर अपने साथी के माध्यम से हर किसान से 2000-3000 रुपए ले रहा है। हिरासत में लिए गए सर्वेयर राजेंद्रकुमार सैनी गेंडोली और साथी नरेश मीणा गेंता है। इधर, शिकायत के बाद नेफेड ने सर्वेयर सैनी को हटाकर अर्जुनकुमार को लगाया है। सोमवार शाम काे किसान रामलाल रैगर मंडावरा, पृथ्वीराज बैरवा आदि ने इनकी शिकायत राजफैड प्रतिनिधि, तहसीलदार, सोसायटी के मार्केटिंग मैनेजर से की थी।