कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत
मुंगावली| सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सरकारी बगीचा में मंगलवार को संगीतमय श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई। कथा का वाचन दमोह से आई कथा वाचिका प्रियांशी देवी द्वारा किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ के पहले दोपहर 2.30 बजे राम इच्छा कुटी से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कथा वाचिका प्रियांशी देवी रथ में सवार होकर चल रहीं थी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, किशोरियों और युवतियां सिर पर मंगल कलश रखकर शामिल हुईं।