पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार मंत्री रामपाल गए प्रीति के घर, परिजनों को मनाने का प्रयास

पहली बार मंत्री रामपाल गए प्रीति के घर, परिजनों को मनाने का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन | उदयपुरा में प्रीति रघुवंशी सुसाइड केस में फिर नया मोड़ आ गया है। घटना के एक माह बाद लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह सोमवार रात 10:45 बजे प्रीति के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को मनाने का प्रयास किया। रामपाल एक घंटे तक पीड़ित परिवार के घर बैठे रहे, लेकिन परिजनों ने मामला समाज का होने का कहकर समझौता करने से मना कर दिया। ऐसी स्थिति में मंत्री को वहां से निराश होकर लौटना पड़ा। रामपाल सिंह से प्रीति के पिता चंदन सिंह ने कहा कि अब यह प्रकरण समाज का है। जो समाज कहेगा, हम वही करेंगे, हमें न्याय चाहिए। शेष | पेज 4 पर



समाज के मामले को राजनीति का रूप दे रहे हैं लोग : रामपाल

लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह ने भास्कर को बताया कि वे सोमवार रात पीड़ित परिवार के घर पर गए थे। उनके साथ में रघुवंशी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह और रघुवंशी समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अंशु रघुवंशी भी थीं। राजपूत का कहना है कि सामाजिक मामले को कुछ लोग बिना वजह राजनीतिक रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। जब मंत्री से एक माह बाद आने पर सवाल किया तो उनका कहना था कि मुंगावली चुनाव और फिर विधानसभा सत्र में व्यस्त होेने के कारण वे नहीं आ पाए। इस मामले को विरोधी दल के लोग बिना वजह हवा दे रहे थे। इस कारण उन्होंने यहां पर आना उचित नहीं समझा।

24 अप्रैल को होगी सुनवाई

उदयपुरा न्यायालय में परिवार द्वारा लगाए गए प्राइवेट इस्तगासा वाले मामले में मंगलवार को नवागत न्यायाधीश रविकांत चौकसे के न्यायालय में सुनवाई की जाना थी, लेकिन न्यायाधीश ने इसकी तारीख अब 24 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

खबरें और भी हैं...