पहली बार मंत्री रामपाल गए प्रीति के घर, परिजनों को मनाने का प्रयास
पहली बार मंत्री रामपाल गए प्रीति के घर, परिजनों को मनाने का प्रयास
समाज के मामले को राजनीति का रूप दे रहे हैं लोग : रामपाल : लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह ने भास्कर को बताया कि वे सोमवार रात पीड़ित परिवार के घर पर गए थे। उनके साथ में रघुवंशी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह और रघुवंशी समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अंशु रघुवंशी भी थीं। राजपूत का कहना है कि सामाजिक मामले को कुछ लोग बिना वजह राजनीतिक रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। जब मंत्री से एक माह बाद आने पर सवाल किया तो उनका कहना था कि मुंगावली चुनाव और फिर विधानसभा सत्र में व्यस्त होेने के कारण वे नहीं आ पाए। इस मामले को विरोधी दल के लोग बिना वजह हवा दे रहे थे। इस कारण उन्होंने यहां पर आना उचित नहीं समझा।
24 अप्रैल को होगी सुनवाई
उदयपुरा न्यायालय में परिवार द्वारा लगाए गए प्राइवेट इस्तगासा वाले मामले में मंगलवार को नवागत न्यायाधीश रविकांत चौकसे के न्यायालय में सुनवाई की जाना थी, लेकिन न्यायाधीश ने इसकी तारीख अब 24 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
अब संत नर्मदानंद ने भी छोड़ा राज्यमंत्री का दर्जा
नर्मदानंद और भय्यू महाराज के समिति में बने रहने पर भी संशय बन हुआ है। बाबा हरिहरानंदजी पहले ही कह चुके हैं कि समिति में लेने और मंत्री का दर्जा देने के पहले मुझसे पूछा तक नहीं गया। गौरतलब है कि सरकार ने नर्मदा घोटाला रथ यात्रा को रोकने के लिए पौधरोपण और स्वच्छता के लिए 3 अप्रैल को विशेष समिति बनाकर 5 बाबाओं को राज्यमंत्री दर्जे से नवाजा था। सात सदस्यीय समिति में बाबा नर्मदानंदजी, हरिहरानंदजी, कंप्यूटर बाबा, भय्यू महाराज और पं. योगेंद्र महंत भी सदस्य हैं।
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को केंद्रीय जेल भेजा
उल्लेखनीय है इसी साल 4 अप्रैल को अदालत ने आपराधिक मामले में अदालत में उपस्थित ना होने पर पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए थे।
क्या है मामला : मामला इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र का है । 11 दिसंबर 2007 को कंपेल चौराहा बस स्टैंड पर जीतू पटवारी पटवारी ने वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षक कैलाश के साथ अभद्रता और मारपीट की थी और सरकारी कामकाज में बाधा डाली थी।