पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मेलन में पैर पखारकर विधायक ने वर वधु को दिए 200 200 रुपए

सम्मेलन में पैर पखारकर विधायक ने वर वधु को दिए 200-200 रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| बुधवार को नेहरु डिग्री कॉलेज पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन हुए।

176 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। विवाह सम्मेलन के दौरान लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। 20 टैंकर रखने जाने के बाद भी पानी लोगों काे नहीं मिल पाया। वहीं 41 डिग्री तापमान होने से शरीर को चुभने वाली गर्मी रही जिससे सम्मेलन में आए लोग परेशान दिखे। जिला मुख्यालय पर हुए सम्मेलन े अलावा मुंगावली में 93 व चंदेरी में 30 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

विधायक गोपीलाल जाटव ने सम्मेलन में वर वधु के पैर पखारे, जिन्होंने कुछ वर-वधु को 100-100 रुपए दिए। साथ ही दम्पत्ति जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

विधायक ने कहा कि जीवन में किसी का घर बसाना पुण्य का काम है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कन्याओं के हाथ पीले कर दाम्पत्य जीवन बसाने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाई है।

खबरें और भी हैं...