पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो पुलिस कर्मियों के भरोसे 45 गांव के लोगों की सुरक्षा

दो पुलिस कर्मियों के भरोसे 45 गांव के लोगों की सुरक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगावली थाने के तहत आने वाली सेहराई पुलिस चौकी में क्षेत्र के 45 गांव लगते हैं। चौकी हाईवे पर स्थित होने के कारण आए दिन रोड एक्सीडेंट होते रहते हैं। ऐसे में स्थिति को संभालने में परेशानी होती है। पुलिस चौकी में एक महीने से एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल तैनात है। चौकी पर दो पुलिस कर्मियों का रहना अनिवार्य है। इस चौकी में 45 गांव जुड़े हैं। साथ ही जंगल क्षेत्र के साथ-साथ यूपी बार्डर भी लगा हुआ है।

यहां से असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। कस्बे के जनप्रतिनिधियों ने कई बार राज्य शासन के मंत्रियों, डीआईजी व एसपी को पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से स्थानीय रहवासियों ने चौकी को थाना बनाने की मांग की थी।

इस पर मुख्यमंत्री ने सेहराई चौकी को थाना बनाने की घोषणा कर दी थी।

खबरें और भी हैं...