पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़कों की पटरियां नहीं भरने से हो रहे हादसे

सड़कों की पटरियां नहीं भरने से हो रहे हादसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइड नहीं भरने से इस तरह सड़क की ऊंचाई बढ़ गई है।

भास्कर संवाददाता | मुंगावली

शहर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बनी सड़कों की दोनों ओर की साइड की पटरियों को ठेकेदार द्वारा भरा नहीं गया है। इससे यहां से गुजरते समय हादसे की आशंका रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण सड़क की ऊंचाई अधिक हो गई है। वहीं सड़क की साइड नीची हो गई है। हस कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क की चौड़ाई अधिक नहीं होने के कारण जब दो वाहन क्रॉस होते हैं। तब एक वाहन को अपना एक टायर सड़क से नीचे उतारना पड़ता है। ऐसे में चार पहिया वाहनों के चैंबर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। वहीं दो पहिया वाहन चालक भी सड़क पर आते समय अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं।

आए दिन हो रहे हादसे

रहवासी रोहन राजपूत, रामबाबू विश्वकर्मा, रामपाल सिंह कुशवाह आदि ने बताया कि मल्हारगढ़ रोड की पूरी साइड नहीं भरने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। राजाराम यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले वह बाइक से ढिचरी गांव जा रहा था। बस के सामने आने से मोटरसाइकिल को सड़क से नीचे उतारा तो वह फिसल कर खाई में जा गिरी। इससे मुझे गंभीर चोट आई थी। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...