- Hindi News
- National
- ठेकेदार काली मिट्टी युक्त बजरी से बना रहा नाला, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
ठेकेदार काली मिट्टी युक्त बजरी से बना रहा नाला, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत 50 लाख से चल रहा निर्माण कार्य
भास्कर संवाददाता | मुंगावली
शहर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के लिए 50 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें ठेकेदार द्वारा अनियमितताओं का उपयोग किया जा रहा है। वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे यह निर्माण कार्य जल्द ही क्षतिग्रस्त होने से शासन को लाखों रुपए का नुकसान होगा।
मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत बहादुरपुर रोड पर नाला निर्माण किया जा रहा हैं। इसमें ठेकेदार द्वारा काली मिट्टी युक्त काली रेता का उपयोग किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य कमजोर रहेगा और समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो जाएगा।
मिट्टी युक्त रेत में सीमेंट अपनी पकड़ नहीं बना पाता है। इससे कांक्रीट की दीवारें समय पहले ही ढह जाएंगी। वहीं ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में तराई भी नहीं की जा रही है। इससे गर्मी के मौसम में सीमेंट सूख कर झड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।