कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक धीरज शांवा आज आएंगे
अशोकनगर| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक धीरज शांवा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बैठकों में भाग लेंगे। वे गुरुवार को धर्मेन्द्र चौधरी के बगीचे में अशोकनगर शाढ़ौरा तथा राजपुर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस बैठक में मंडल एवं सेक्टर के कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे भाग लेंगे। इसी दिन ईसागढ़ व नईसराय ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक भी होगी। शुक्रवार को पर्यवेक्षक चंदेरी, मुंगावली जाएंगे।