अगला टायर फटने पेड़ से टकराई कार, 7 लोग घायल
सेहराई | चंदेरी मार्ग से बेगमगंज की ओर जा रही मारुती वेन का अगला टायर फट गया। इससे कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। घटना में कार में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मुंगावली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंदरगढ़ दतिया से बेगमगंज सागर जा रही मारुति वेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से हथोड़ा और सब्बल से कार का गेट तोड़कर उसमें फसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को पुलिस वाहन और ऑटो में रखकर मुंगावली अस्पताल भेजा। दुर्घटना में वाहन चालक शैलेष गोस्वामी के पैर में दो जगह फैक्चर हुआ है। वहीं उसके पिता रामेश्वर गोस्वामी के सिर में गंभीर चोट लगी है। चालक की प|ी कल्पना, हनी, मानसी सहित चालक की मां, बहन घायल हो गए। इसके बाद 108 वाहन भी मौके पर पहुंच गया था।