नावनी में 20 दिन से लाइट नहीं, बंद है नल जल योजना
नावनी में 20 दिन से लाइट नहीं, बंद है नल जल योजना
एक ओर जहां प्रभारी मंत्री बुनकर पार्क में नलजल योजना विद्युत अभाव में बंद न होने के निर्देश दे रहे हैं जबकि मुंगावली ब्लॉक के ही नावनी गांव में करीब 20 दिन से बिजली बंद होने के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण खेतों से पानी लाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। यह अकेले नावनी की स्थिति नहीं है लेकिन प्रत्येक ब्लॉक में पीएचई विभाग के रिकार्ड में जो नलजल योजनाएं चालू हैं, उनमें से 50 प्रतिशत योजनाएं बंद हैं।