पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजीज कॉलोनी के सभी हैंडपंप सूखे दो किमी दूर से पानी ला रहे रहवासी

अजीज कॉलोनी के सभी हैंडपंप सूखे दो किमी दूर से पानी ला रहे रहवासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुंगावली

शहर की सीमाओं के तीन तरफ की फैली कस्बा रेंज पंचायत के रहवासी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। पंचायत की आबादी करीब 5000 है। कस्बा रेंज पंचायत की अजीज कॉलोनी के सभी बोर, हैंडपंप आदि सूखने के कारण स्थानीय रहवासियों को दो से तीन किमी दूरी से पानी लाना पड़ रहा है। लोग भीषण गर्मी के मौसम में सिर और साइकिल पर पानी के बर्तन रखकर ला रहे हैं।

कस्बा रेंज पंचायत कई सालों से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा का शिकार है। यहां के रहवासियों को अपनी मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पंचायत क्षेत्र में न सड़कें है, न बिजली है और न ही पानी की सुविधा है। सर्दी और बारिश के समय तो लोगों को काम चल जाता है लेकिन गर्मी के तीन महीने में यहां के रहवासियों को पानी के कारण परेशान होना पड़ता है। अजीज कॉलोनी में लगे हैंडपंप और निजी ट्यूबवैल सूख गए हैं। इस कारण यहां के रहवासियों को टैंकरों से पानी खरीदना पड़ता है। वहीं कई लोग दिन भर कॉलोनी से 2-3 किमी दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। यहां के रहवासी दिनभर, साइकिल, ट्रैक्टर, पर रखकर पानी ला रहे हैं।

साइकिल से पानी भरकर ले जाते हुए बच्चें व महिलाएं।

तीन किमी दूर से ला रहे पानी

गर्मियों के मौसम में कॉलोनी के सारे निजी बोर, हैंडपंप सूख गए हैं। ऐसे में क्षेत्र के रहवासियों को दो से तीन किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पंचायत क्षेत्र में जेल बिल्डिंग के पास लगा एक मात्र हैंडपंप चालू है। इस हैंडपंप पर सुबह दो बजे से महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की लाइन लग जाती है। वहीं कई लोग निजी टैंकरों की सहायता से भी पानी खरीद रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...