पुल के दोनों तरफ बनी गहरी खाई से हादसे की आशंका
पुल के दोनों ओर बनी गहरी खाई।
भास्कर संवाददाता | मुंगावली
शहर से मात्र चार किमी दूर मल्हारगढ़ कुरवाई मार्ग पर बने केथन नदी के पुल के दोनों और गहरी खाई बनी हुई है। पुल के दोनों पर रेलिंग भी नहीं होने के कारण हादसे का डर लगा रहता है। रहवासियों ने बताया कि कुछ साल पहले कैथन नदी में बाढ़ आई थी। बाढ़ के कारण पुल के दोनों ओर कटाव हो गया था। कटाव वाली जगह पर रेलिंग भी नहीं लगी हुई है। इससे यहां से निकलते समय कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इस रोड से निकलते समय वाहन चालकों को क्रॉसिंग के समय परेशानी होती है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे यहां कभी भी गंभीर घटना हो सकती है।