पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंगावली से 11 दिन पहले गायब युवती हैदराबाद में मिली, परिजन पहुंचे थाने, विरोध में बाजार रहा बंद

मुंगावली से 11 दिन पहले गायब युवती हैदराबाद में मिली, परिजन पहुंचे थाने, विरोध में बाजार रहा बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7 मई को नाना-नानी के साथ पुणे जा रही युवती खंडवा स्टेशन से लापता हो गई थी

भास्कर संवाददाता| अशोकनगर

7 मई को अपने नाना-नानी के साथ ट्रेन से पुणे जा रही युवती खंडवा स्टेशन से लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद से युवती के साथ एक समाज के 1 युवक को पकड़ा। शुक्रवार को जब मुंगावली में इसकी जानकारी लगी तो विरोध स्वरूप बाजार बंद रहा। इसके बाद सभी लोग अशोकनगर कोतवाली पहुंच गए तभी पेट्रोलपंप पर खड़ी भीड़ ने बाइक सवार तीन लोगों से मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां भांजी और भीड़ को खदेड़ दिया।

अशोकनगर कोतवाली के सामने एक पक्ष के लोगों ने की बाइक सवार से मारपीट तो पुलिस ने भांजी लाठियां

मामला शांत करने पुलिस ने चलाई लाठियां

मुंगावली से अपहृत युवती हैदराबाद में एक समाज के युवक के साथ पकड़ी गई। इसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया लेकिन युवती को एसडीओपी ऑफिस अशोकनगर में रखा गया। इस बात की जानकारी लगने पर मुंगावली में बाजार बंद रखकर एक पक्ष के लोग अशोकनगर पहुंच गए। कोतवाली के सामने भीड़ बढ़ते हुए देख दोपहर को देहात थाना टीआई, शाढ़ौरा टीआई सहित पुलिस लाइन से बल को बुला लिया गया। दोपहर को करीब 3 बजे पेट्रोलपंप पर खड़ी भीड़ में से कुछ लोगों ने बाइक पर पेट्रोल भरा रहे तीन युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

नारी निकेतन भेजा युवती को

जिले में शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए युवती को 10 दिनों के लिए नारी निकेतन में रहने के निर्देश कोर्ट ने दिए हैं। हालांकि कोर्ट में युवती ने क्या बयान दिए अभी यह बात सामने नहीं आई है। दूसरी और कोर्ट के आदेश मिलते ही परिजन भी वापस मुंगावली चले गए।

दोनों के विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर भी

सोशल मीडिया पर युवक और युवती की एक वीडियो पोस्ट की गई जिसमें संबंधित युवक और युवती दोनों विवाह की बात स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल इस मामले को लेकर जिले में लाइन आर्डर की स्थिति न बिगड़े इसको देखते हुए मुंगावली में भी पुलिस बल बढ़ाया गया है।

खबरें और भी हैं...