पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान संघ बोला किसानों को मिले गेहूं, चना, राशि, एसडीएम को दिया ज्ञापन

किसान संघ बोला किसानों को मिले गेहूं, चना, राशि, एसडीएम को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान संघ बोला किसानों को मिले गेहूं, चना, राशि, एसडीएम को दिया ज्ञापन

मुंगावली| भारतीय किसान संघ ने चना, मसूर, गेहूं के भुगतान के लिए परेशान हो रहे किसानों को भुगतान कराने की मांग की। जिसके लिए एसडीएम को एक ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक माह होने के बाद भी किसानों को फसल का भुगतान नहीं किया जा रहा है, लेकिन किसानों को अपने बेची उपज का भुगतान नहीं किया गया। जबकि किसानों को उपज बेचने के लिए मैसेज आ रहा है, लेकिन भुगतान के लिए किसानों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खरीदी केन्द्रों पर लगाए गए तौल कांटों पर अनियमितताएं हो रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं को दूर किया जाए अन्यथा किसान संघ उग्र आंदोलन करेगा। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह दांगी, मंत्री गौतमसिंह कटारिया, लक्ष्मीनारायण, रघुराजसिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...