कम्प्यूटर प्रशिक्षण के बाद बांटे प्रमाण पत्र, जानकारी भी दी
मुंगावली| इनायत उल्ला एज्युकेशनल सोसायटी द्वारा एक माह से नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण छात्र छात्राओं को दिया जा रहा था। जिसके समापन पर छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षक हयात उल्ला खान ने एमएस वर्ड, एक्सेल, पावर पाइंट तथा कम्प्यूटर से संबंधित जानकारियां दीं।