अशोकनगर| जिले में विकासखंड स्तर पर स्व रोजगार सम्मेलन अायोजित किए जाएंगे। 25 से 31 मई तक यह सम्मेलन होंगे। 25 मई को अशोकनगर, 26 मई को ईसागढ़, 30 मई को चंदेरी, 31 मई को मुंगावली में होंगे। इसके बाद 14 जून को जिला स्तरीय रोजगार पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जुलाई में संभाग स्तरीय रोजगार सम्मेलन तथा भोपाल में रोजगार पंचायत का आयोजन होगा।