पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अशोकनगर की टीम ने मुंगावली टीम को 65 रनों से हराया

अशोकनगर की टीम ने मुंगावली टीम को 65 रनों से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| ग्लोरिअस क्रिकेट अकादमी और मुंगावली क्रिकेट क्लब अंडर- 18 टीमों के बीच रविवार को संजय स्टेडियम में क्रिकेट मैच हुआ। इस मैच में अशोकनगर टीम के बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी के 13 गेंद पर 45 रनों की आतिशी पारी से अशोकनगर टीम ने 20 ओवर में 245 रन बनाए। जबाव में मुंगावली की टीम मात्र 180 रन ही बना सकी। अशोकनगर टीम के कोच गणेश जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए अशोकनगर टीम की तरफ से अक्षत के अलावा सिद्धार्थ पटवा ने भी धुरंधर पारी खेलते हुए 48 गेंदों पर 92 रन बनाए। वहीं टीम के अन्य बल्लेबाज जिनमें रौनक रघुवंशी ने 32 और रितिक राय ने 35 रन बनाए। मुंगावली टीम की तरफ से उतरे बल्लेबाज संस्कार रघुवंशी और आशु मिगलानी की गेंदों में उलझ गए। संस्कार ने 4 और आशु ने 3 विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...