मुंगावली| टीएवी हायर सेकंडरी स्कूल में सोमवार को सुबह 10 बजे हम छू लें आसमान कार्यक्रम हुआ। इसमें पिपरई, बहादुरपुर, मल्हारगढ़, मुंगावली के 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सीधा मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करने के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में 239 छात्र-छात्राओं में से 143 ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देने के कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के बच्चों ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। कार्यक्रम में तहसीलदार नीना गौर, बीईओ नरेंद्र सिंह बैस, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सिरिल नरेश, धर्मेंद्र जैन, रंजना शर्मा, देवांशु शर्मा, अरविंद मार्कन आदि मौजूद रहे।