पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्लेटफार्म दो पर टीनशेड नहीं होने से यात्री धूप में खड़े होकर कर रहे ट्रेन का इंतजार

प्लेटफार्म दो पर टीनशेड नहीं होने से यात्री धूप में खड़े होकर कर रहे ट्रेन का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुंगावली

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर टीनशेड की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्टेशन परिसर में तार फेंसिंग नहीं होने के कारण दिन भर प्लेटफार्म पर घूम रहे आवारा मवेशी गंदगी फैलाते रहते हैं। इससे यात्रियों को बड़ी परेशानी होती है। स्टेशन पर एक टिकट खिड़की होने के कारण यात्रियों को टिकट लेने में भी परेशानी होती है।

इसके अलावा सैकड़ों एमएसटी यात्री भी रोजाना सफर करते हैं। वहीं इतने ही यात्रियों का आना भी होता है। इस प्रकार रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब 3000 से 3500 यात्रियों का आना-जाना होता है। स्टेशन पर सुविधाएं नहीं होने के कारण यात्री परेशान होते रहते हैं। रेलवे स्टेशन पर एकल टिकट खिड़की होने के कारण टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी रहती है। लोगों को 20 से 30 मिनट लाइन में लगे रहने के बाद टिकट मिल पाता है। वहीं कई बार यात्रियों को मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करना पड़ती है।

तार फेंसिंग नहीं होने से परेशानी: रेलवे स्टेशन पर तार फेंसिंग नहीं होने के कारण दिन भर आवारा मवेशी स्टेशन पर घूमते रहते हैं। यह मवेशी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों का सामान बिखेर देते हैं। यात्रियों के सामान में रखी खाने पीने की सामग्री को भी फैला देते हैं। यात्रियों बिना भोजन के ही यात्रा करना पड़ती है।

आवारा मवेशी फैलाते हैं स्टेशन पर गंदगी:रेलवे स्टेशन पर घूम रहे आवारा मवेशी स्टेशन पर दिन भर गंदगी फैलाते रहते हैं। यात्री प्रतीक्षालय में सुबह 8 बजे तक सफाई नहीं होती हैं। ऐसे में स्टेशन पर पड़ी गंदगी के कारण यात्रियों के कपड़े और सामान खराब हो जाता है। वहीं प्लेटफार्म पर पड़ी गंदगी के कारण दिन भर दुर्गंध उड़ती रहती है।

रेलवे स्टेशन पर रोजाना लगभग 1500 टिकट की बिक्री होती है

रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए एकल खिड़की पर लगी यात्रियों की लाइन।

रोजाना बिकते हैं करीब 80 हजार के टिकट

रेलवे स्टेशन पर रोजाना 20 से 25 सवारी गाड़ियां यहां से गुजरती है। इन गाड़ियों के यहां से आने-जाने के कारण स्टेशन पर रोजाना करीब 80 हजार रुपए के टिकट बिकते हैं। इसके बाद भी रेलवे द्वारा यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्लेटफार्म नंबर दो पर नहीं है टीनशेड

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पर्याप्त टीनशेड नहीं है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। वहीं वर्तमान समय में जहां तापमान 44 डिग्री के आसपास है ऐसे में यात्रियों को धूप में खड़े होकर गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है।

राशि आते ही काम शुरू होगा

रेलवे स्टेशन पर दूसरी टिकट खिड़की के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर भेजे गए हैं। रेलवे परिसर के प्लेटफार्म नंबर दो पर बाउंड्रीवॉल के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पैसा आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -डीवीएस कुशवाह, स्टेशन प्रबंधक, मुंगावली

खबरें और भी हैं...