पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्षों से नाली की सफाई नहीं, दुर्गंध से परेशान होकर खाली किए मकान

वर्षों से नाली की सफाई नहीं, दुर्गंध से परेशान होकर खाली किए मकान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुंगावली

पुलिस थाने के पास एमएल जैन धर्मशाला के सामने वाली नाली की सफाई कई साल से नहीं हुई है। नाली की सफाई नहीं होने के कारण नाली के आसपास रह रहे दुकानदार और किराएदारों ने अपने मकान और दुकानेंं खाली कर दी हैं। लोगों ने बताया कि नाली से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है।

कई साल से सफाई नहीं होने के कारण नाली में गंदगी जमा हो गई है। इससे नाली से दिन भर बदबू आती है। इस कारण नाली के आसपास अपनी दुकानें संचालित कर रहे दुकानदार दुकाने खाली कर चले गए। वहां बचे एक मात्र दुकानदार हीरा रजक ने बताया कि वह यहां पर कपड़ा प्रेस करने की दुकान लगाते हैं। उन्होंने वर्षों से नाली की सफाई होते नहीं देखी है। इससे नाली में पड़ा कचरा सड़ रहा है। नाली से उठने वाली बदबू के कारण हमारे स्वास्थ्य खराब हो रहा है। हमारी दुकान पर आने वाली ग्राहकों को मुंह पर कपड़ा रखकर आना पड़ता है। कई बार हमने नगर परिषद कार्यालय में शिकायत की है। इसके बाद भी आज तक नाली की सफाई नहीं हुई है।

इस कारण इस नाली के आसपास रहने वाले किराएदार, रहवासी, दुकानदार इस समस्या के कारण यहां से मकान और दुकान खाली कर चले गए। मैं गरीब व्यक्ति हूं मेरे पास अन्य जगह दुकान लेने का पैसा नहीं है। घर की आजीविका चलाने के लिए मजबूरी में इस जगह पर रहने को विवश हूं

खबरें और भी हैं...