क्षेत्र को इस माध्यम से पूरे भारत से जोड़ना है: सिंधिया
क्षेत्र को इस माध्यम से पूरे भारत से जोड़ना है: सिंधिया
स्टेशन से बाहर पहुंचकर श्री सिंधिया ने कुछ मिनट अपने वाहन पर खड़े होकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास संसदीय क्षेत्र को देश की मुख्यधारा में शामिल करना है। इसके लिए क्षेत्र को रेल और सड़क के माध्यम से पूरे भारत से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जहां हावड़ा पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेन शुरू की गई, वहीं महाराष्ट्र से जोड़ने के लिए झांसी-बांद्रा एवं ग्वालियर-पुणे की ट्रेन शुरू करवाई जो संसदीय क्षेत्र से निकलती है। सांसद श्री सिंधिया ने कहा कि अमृतसर के लिए इंदौर-अमृतसर, इंदौर-चंडीगढ़, जबलपुर-इंदौर, सूरत मुजफ्फरपुर, ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी और ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी ट्रेन प्रमुख हैं। इस मौके पर मुंगावली विधायक ब्रजेन्द्र सिंह यादव, नपं अध्यक्ष भूपेन्द्र द्विवेदी, जजपाल सिंह जज्जी, नारायण प्रसाद शर्मा, तरूण भट्ट, प्रेमनारायण शर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, गिरीश जैन, रमेश नायक, त्रिलोक अहिरवार, मालती सेन, महेन्द्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।