पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर में खुले में बिक रही खाद्य सामग्री से फैल रहीं बीमारियां

नगर में खुले में बिक रही खाद्य सामग्री से फैल रहीं बीमारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुंगावली

शहर की दुकानों में खाने-पीने का सामान खुले में बिक रहा है। मक्खियों के बैठने के कारण वह दूषित हो रहा है। फिर भी इस ओर दुकानदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते कई बीमारी लोगों में फैल रही हैं।

नालियों व कचरे से मक्खियां निकलकर खाने-पीने की सामग्री पर बैठकर गंदगी फैला रही हैं। शहर में 44 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है। ऐसे में खाद्य पदार्थों के जल्द खराब होने का खतरा रहता है। इसके बाद भी शहर व आसपास के क्षेत्र में दूषित सामग्री का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है। कारोबार करने वाले दुकानदारों को इसकी चिंता भी नहीं है। क्षेत्र में चल रही होटल और चाय नाश्ते की दुकानें सड़क किनारे स्थित हैं। इन दुकानदारों द्वारा दूषित सामग्री खुले में रखकर बेची जा रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस और खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पीने का साफ पानी भी नहीं मिलता : खुले में रखकर खाद्य सामग्री बेच रहे होटलों पर पीने का साफ पानी भी नहीं मिलता है। होटलों में जिन टंकियों में पानी भरा जाता है। उनमें मच्छरों का लार्वा पनपता है। होटल संचालकों द्वारा इन टंकियों की महीनों तक सफाई भी नहीं की जाती है।

होटल पर खुले में रखी जलेबी पर चिपकी मक्खी।

खबरें और भी हैं...