पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज सेवकों का सम्मान करना गौरव की बात: कलेक्टर

समाज सेवकों का सम्मान करना गौरव की बात: कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेडक्रास सोसायटी ने किया समाजसेवा से जुड़े शहरवासियों का सम्मान

भास्कर संवाददाता | अशोकनगर

समाज सेवा सबसे बडी सेवा है। समाज सेवकों का सम्मान गौरव की बात है। समाज सेवा का कार्य समाज में प्रेरणा देता है। उक्त बात रेडक्रास समिति के चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों के समापन अवसर पर कलेक्टर एवं रेडक्रास समिति के अध्यक्ष बीएस जामोद ने कही।

मंगलवार को रघुवंशी धर्मशाला में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि समाजसेवा से दूसरों लोगों में समाज सेवा का भाव जागृत होता है। सम्मान समारोह में रक्तदाताओं के साथ-साथ मानव सेवा, जल सरंक्षण, स्वेच्छमता तथा जिले के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने जल संवर्धन एवं जल सरंक्षण की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया। इस मौके पर एसपी तिलक सिंह ने कहा कि समाज सेवा सर्वोपरि है। समाज सेवा से लोगों को प्रेरणा मिलती है। समाज सेवा सबसे बड़ा कर्म और धर्म है। लोगों की सेवा के लिए रेडक्रास सोसायटी हमेशा तत्पर रहती है। इस मौके पर रेडक्रास समिति के चेयरमैन डा. दीपक मिश्रा, डिफ्टी चेयरमैन हरवंश जुनेजा, सचिव डाॅ. एव्ही मिश्र सहित रेडक्रास समिति के सदस्य मौजूद रहे।

स्वच्छता रैली के लिए भास्कर को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जहां रेडक्रास सोसायटी ने विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वाली संस्थाओं के साथ रक्तदाताओं, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। वहीं 13 अगस्त को शहर में 11 हजार बच्चों की स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश देने के लिए दैनिक भास्कर को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सुखमनी परिवार सेवा समिति, पंजाबी महिला समिति मुंगावली और अशोकनगर, विश्वास ब्लड हेल्प ग्रुप, संवेदना ट्रस्ट सहित अन्य समितियों को भी सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...