भाभी की शिकायत सुनी, मां की फरियाद अनसुनी की
भाभी की शिकायत सुनी, मां की फरियाद अनसुनी की
मुंगावली पुलिसकर्मियों की मारपीट की कहानी सुनाते हुए पीड़ित युवक अवधेश कुमार प्रजापति ने अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके बड़े भाई पप्पू की प|ी उमा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसकी दुकान पर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे बीच सड़क पर किसी शातिर अपराधी की तरह मुर्गा बनाया । इसके बाद थाने में लाकर मारपीट की। जब जानकारी लगने पर युवक की मां किरण बाई और प|ी बबीता थाने पहुंची तो उनके सामने भी मारपीट करते हुए प|ी और मां को जेल भेजने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपए की मांग की। युवक ने बताया कि पैसे देने के बाद भी उधारा 151 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।