पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीच सड़क पर लगे बिजली के आड़े तिरछे खंभों को हटाया, लटक रही केबल सुधारी

बीच सड़क पर लगे बिजली के आड़े-तिरछे खंभों को हटाया, लटक रही केबल सुधारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुंगावली

तीन साल पहले रेलवे स्टेशन से गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे तक नवीन सड़क का निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा कराया गया था। यह कार्य लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया गया था। सड़क निर्माण के समय अधिकारियों द्वारा की गई लापरवाही के कारण बीच सड़क पर लगी बिजली की लाइन को शिफ्ट नहीं कराया था। इससे इस सड़क पर आए दिन वाहन दुर्घटनाएं होती थीं। सड़क पर लगे खंभों के हटने से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से छुटकारा मिल जाएगा।

आड़े तिरछे खभों की समस्या को दैनिक भास्कर द्वारा समाचार में प्रकाशित किया जाता रहा है। इस समस्या को एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने गंभीरता से लेते हुए सीएमओ सतीश मटसेनिया को जल्द बीच सड़क पर लगे खंभों को हटवाने के आदेश दिए। इस पर सीएमओ ने बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचकर बिजली कंपनी से खंभे हटवाने में सहयोग देने की बात कही।

इस पर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने भीषण गर्मी के बाद भी बिजली सप्लाई बंद करने का परमिट दिया। इस दौरान लोगों ने भी भीषण गर्मी में तीन से चार घंटे तक की बिजली कटौती को सहन किया।

सभी लोगों के सहयोग से कुछ दिन में ही बीच सड़क पर लगे सभी खंभों को हटा दिया गया। साथ ही सड़क के दोनों तरफ बिजली के खंभे लगाकर उस पर नवीन तार डालकर उस पर लोगों को कनेक्शन दे दिए गए हैं।

एसडीएम साहब के आदेश पर नगर परिषद ने ठेकेदार से जल्द कार्य कराया। वहीं इस कार्य में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने भी पूर्ण सहयोग दिया। इससे यह कार्य जल्द पूरा हो गया है। बीच सड़क से बिजली के खंभे हटने के कारण दुर्घटनाएं भी नहीं होंगी। कुलदीप नरवरिया, उपयंत्री नपा

सड़क के दोनों तरफ बिजली के खंभे लगाकर उस पर नवीन तार डालकर उस पर लोगों को कनेक्शन दे दिए हैं

एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को तुरंत खंभे हटवाने के दिए थे निर्देश

बिजली के आड़े तिरछे खंबे शिफ्ट होने के बाद बढ़ी सड़क की चौड़ाई।

मुंगावली आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक

स्टेशन रोड पर लगे आड़े तिरछे खंभों के हटने के कारण सड़क की चौड़ाई बढ़ गई है। इस कारण सड़क पर आए दिन लग रहे जाम से भी निजात मिलेगी। वहीं आए दिन रात के समय हो रही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। नगर परिषद द्वारा यह कार्य 88 लाख रुपए की लागत से कराया गया था।

नवीन एलईडी लाइट से जगमगाएगी सड़क

सड़क के दोनों ओर खंभे लगने के बाद नगर परिषद ने इन खंभों पर नवीन एलईडी लाइट लगाई हैं। सड़क के दोनों ओर इन लाइनों के लगने के बाद इस सड़क पर रात में लोगों को निकलने में परेशानी नहीं होगी। वहीं सड़क के दोनों ओर खंभे लगने से लोगों को इन्हीं खंभों से कनेक्शन दे दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इससे लोगों के कनेक्शन की लाइन सड़क को क्रॉस नहीं करेगी। इस कारण भारी वाहनों के आने-जाने के कारण बिजली के तारों की टूटने की समस्या भी खत्म हो गई है। इस कारण आए दिन गुल होने वाली बिजली की समस्या से भी निजात मिलेगा।

खबरें और भी हैं...