मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंगावली उपचुनाव के दौरान कस्बे में हुई आमसभा में सेहराई से पठारी, सेहराई से ढिमचोली और सेहराई से सिंगारदा माता तक मुख्यमंत्री सड़क बनाने की घोषणा की थी। बाद में नए बजट में इन तीनों सड़कों को भी शामिल किया गया। मई माह निकल जाने के बाद भी इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जबकि एक माह बाद बरसात का मौसम आने वाला है। इसके बाद नवंबर दिसंबर में आम चुनाव होने है। सेहराई सरपंच नंदकिशोर पटेल, जनपद सदस्य श्रवण पुष्पधा, महेंद्र गिरी गोस्वामी, कुमरेश तिवारी, दीपक सिंघई, अजित जैन, सहदेव शेषा, गजराम सिंह यादव, डॉ. बादाम सिंह लोधी, गोविंद सिंह लोधी, बलराम लोधी, कमल सिंह यादव, राहुल तोमर आदि ने इन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।