पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजाना 5 घंटे और परीक्षा में 2 घंटे अतिरिक्त पढ़ाई कर हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

रोजाना 5 घंटे और परीक्षा में 2 घंटे अतिरिक्त पढ़ाई कर हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की मैरिट में शामिल होने पर छात्रा अंजली चौबे काे सम्मानित करते अतिथि।

भास्कर संवाददाता| पिपरई

गढ़ला गांव की बेटी अंजली चौबे पुत्री राजकुमार चौबे ने हाईस्कूल परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मैरिट में सुपर सिक्स में शामिल हुई। अपनी उपलब्ध पर अंजली ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा अपने पैतृक गांव में ही हुई थी। इसके बाद वह मुंगावली में पढ़ने लगी। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे पढाई का महत्व मालूम था। इसलिए मैंने लक्ष्य बनाकर खूब पढ़ाई की। वह रोजाना 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। वहीं परीक्षा के समय दो घंटे अतिरिक्त पढ़ाई करती थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रदेश की मैरिट में सुपर सिक्स में शामिल होऊंगी। कलेक्टर बनकर लोगों की समस्याएं हल करना चाहती हूं। अपनी मां, पिता और गुरु को सफलता का श्रेय दिया। प्रदेश की मैरिट में आने पर उसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सम्मानित किया। वहीं 16 मई को प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया, विधायक गोपीलाल जाटव और कलेक्टर बीएस जामोद ने अंजली चौबे को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया।

खबरें और भी हैं...