पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौतपा से पहले ही प्री मानसून बारिश के संकेत

नौतपा से पहले ही प्री-मानसून बारिश के संकेत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुंगावली

क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को अब और परेशान नहीं होना पड़ेगा। गृह नक्षत्रों और मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मौसम की गतिविधियों में बदलाव होगा। ज्योतिषि पक्ष के मुताबिक कृतिका नक्षत्र के गतिशील होने से नवतपा के पहले ही जिले में प्री मानूसन बारिश हो सकती है।

रोहिणी नक्षत्र की अवधि में ही बारिश होगी। जबकि सूर्य का कर्क राशि में भ्रमण पूरा होने से 6 जुलाई तक पड़ रही भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग के संकेत बताते हैं कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो शहर व जिले में इस वर्ष दो तीन दिन पहले यानि 8 जून से मानसून बारिश शुरू हो सकती है। सामान्यत: जुलाई-अगस्त में अधिक बारिश होती है लेकिन इस साल जून व सितंबर माह में अधिक बारिश होगी। पं. रूपनारायण तिवारी ने बताया कि वर्तमान में कृतिका नक्षत्र की समय अवधि चल रही है, जो 25 मई तक रहेगी। इन नक्षत्रों में प्री मानसून की बारिश का शुभारंभ होता है। 25 मई को रोहिणी नक्षत्र व नवतपा लगने से पहले ही आंधी तूफान के साथ प्री मानसून बारिश का दौर चालू हो जाएगा। इसका असर रोहिणी नक्षत्र समय अवधि में भी रहेगा।

ज्योतिष पक्ष

मौसम विभाग ने बताया जल्द ही गृह नक्षत्रों के कारण मौसम की गतिविधियों में आएगा बदलाव

भीषण गर्मी के चलते सिर ढंककर जाता बाइक चालक। बाजार भी गर्मी के कारण पसरा रहा सड़क पर सन्नाटा

8 जून से लगेगा मृगशिरा नक्षत्र, शुरू होगी बोवनी

ज्योतिषियों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र के 15 दिन 8 जून को पूरे होने के बाद मृगशिरा नक्षत्र लगेगा। इसकी उत्तरार्ध समय अवधि में किसान खेत में बुआई कर सकते हैं। क्योंकि इस समय तो मानसून बारिश भी गति पकड़ने लगती है। पं. रूपनारायण तिवारी के अनुसार सूर्य 12 राशि में भ्रमण करता है। इसकी शुरुआत मेष राशि से होती है। यहीं से गर्मी का प्रभाव होता है। वृषभ, मिथुन, व कर्क राशि में 6 जुलाई तक भ्रमण पूरा होने से गर्मी से भी पूरी राहत मिलेगी। इसी समय पानी का नक्षत्र प्रभावशील होने से बारिश अपेक्षाकृत अच्छी होगी।

खबरें और भी हैं...