नए खंभे लगे, कनेक्शन भी हुए पर पुराने खंभों से नहीं हटाए तार
मुंगावली| रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक सड़क को बने तीन साल हो गए हैं। इसके बाद भी आज तक बिजली के खंभों पर लगे तारों को निकाला नहीं गया है। वहीं बीच सड़क पर लगे बिजली के खंभों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। लोगों की समस्या को देखते हुए ठेकेदार द्वारा नए पोलों से बिजली कनेक्शन देने का काम चल रहा है। इस दौरान कई नए खंभों से लोगों को कनेक्शन दे दिए गए हैं। इसके बाद पुराने बिजली के खंभों पर लगे तारों को हटाने का काम चल रहा है। इसके बाद बीच सड़क पर लगे खंभों को भी काट दिया जाएगा।