इन रूटों पर हो रही ओवरलोडिंग
शहर जिन रूटों पर सबसे ज्यादा ओवरलोडिंग हो रही है उनमें पिपरई से गरेंठी, पिपरई से खोरीबरी, मूडरी पिपरई से चिरवास, कर्र, तमाशा, जयंतीपुर, पिपरई से बरखेड़ा, मुंगावली, पिपरई से केशोपुर, थिगली, सिलावन मार्ग शामिल है। परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में एक दो वाहनों पर कार्रवाई कर दी जाती है। इस दौरान विभाग की कार्रवाई दो पहिया वाहन तक ही सीमित रहती है। प्रशासन की इस अनदेखी की कीमत आम लोगों को होने वाले हादसों में अपनी जान देकर चुकाना पड़ती है।