मुंगावली | कुशवाह कॉलोनी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा चल रही है। कथा का वाचन पं. सूर्यप्रकाश पाठक कर रहे हैं । कथा के तीसरे दिन उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि पापी व्यक्ति भागवत कथा नहीं सुन सकता है। जिस व्यक्ति पर भगवान की कृपा होती है वहीं भागवत कथा सुन सकता है। हमें जीवन कभी अभिमान नहीं करना चाहिए। जब गोपियों को अभिमान हुआ तो भगवान श्रीकृष्ण उन्हें छोड़कर चले गए। उसी प्रकार जब हमें किसी वस्तु का अभिमान हो जाता है तो भगवान उसे छीन लेते है। अगर रिश्ता बनाना ही है तो प्रभु के साथ बनाइए। भगवान के साथ बनाया हुआ रिश्ता अमर हो जाता है और जब हम पर संकट आते हैं तो भगवान उस रिश्ते को निभाने के लिए हमारे पास खड़े रहते हैं। हमारी सहायता करते हैं। जिस प्रकार अवोध बालक अपनी मां के प्रति प्रेम में निस्वार्थ होता है उसी तरह हमारा प्रेम भी प्रभु के लिए निस्वार्थ होना चाहिए। कथा शाम 4 से रात 8 बजे तक चल रही है।
भागवत कथा सुनाते कथा वाचक।