पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल्मीकि मंदिर के सामने लगा कचरे के ढेर, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

बाल्मीकि मंदिर के सामने लगा कचरे के ढेर, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगावली| शहर में कई मंदिर के सामने नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इससे मंदिरों के सामने कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शहर के बाल्मीक मंदिर के सामने नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से साफ सफाई नहीं की जा रही है। इससे मंदिर के सामने कचरे के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों ने बताया कि हमारे सामने बनी नाली एक महीने से चौक है। इससे नाली का पानी सड़क पर भर रहा है। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा मंदिर के सामने वाली सड़क की सफाई नहीं की है। इससे यहां पर कई दिन कचरा पड़ा रहता है। मंदिर के सामने पड़े कचरे के कारण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। कचरे से उठ रही बदबू के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। रहवासियों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार नगर परिषद कार्यालय में की है। इसके बाद भी यहां पर रोजाना साफ-सफाई नहीं हो रही है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 1 में स्थित गणेश मंदिर के सामने भी कचरे का ढेर लगा हुआ है। रहवासियों ने नगर परिषद से कस्बे में साफ सफाई कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...